Chronology of Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक तिथियों की जानकारी



1748 ई : - अभय चंद ने सुजानपुर शहर की स्थापना की। 

1786 ई :- नेरटी  शाहपुर के युद्ध में काँगड़ा के राजा संसार चंद -II ने चम्बा के राजा राज सिंह को पराजित किया। 

1805 ई :-  गोरखा कमांडर अमर सिंह थापा ने काँगड़ा किले पर आक्रमण किया।  

1809 ई :- 20 जुलाई, 1809 को महाराजा रणजीत सिंह और संसार चंद - II के मध्य ज्वालामुखी सन्धि हुई।   संसार चंद - II के अनुरोध पर मोहकम चंद के नेतृत्व में महाराजा रणजीत सिंह की सेना ने अमर सिंह थापा को पराजित  कर काँगड़ा किले पर कब्ज़ा कर लिया।  महाराजा रणजीत सिंह ने देशा सिंह मजीठिया को काँगड़ा का प्रथम निजाम नियुक्त किया। 

1815 ई : - गोरखा- अंग्रेज युद्ध में मेजर जनरल डेविड ऑक्टरलोनी के नेतृत्व में अंग्रेजी सेना ने गोरखा कमांडर अमर सिंह थापा को पराजित किया।  28 नवंबर 1815 को अंग्रेजों और अमर सिंह थापा के मध्य सागोली की सन्धि हुई।  

1822 ई :- मेजर कनेडी ने शिमला शहर की स्थापना की।  

1824 ई : - काँगड़ा के राजा संसार चंद -II की मृत्यु।  

1827 ई : - लार्ड एमहस्टर शिमला आने वाले प्रथम गवर्नर जनरल बने।  

1832 ई : - शिमला में बार्नस कोर्ट भवन का निर्माण।  वर्तमान समय में बार्नस कोर्ट हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का निवास स्थान है।  
1846 ई :-  9 मई 1846 ई की लाहौर संधि के अंतर्गत प्रथम सिख- अंग्रेज युद्ध अंत।  काँगड़ा , गुलेर, जसवां, दतारपुर , नूरपुर, सुकेत, मंडी, कुल्लू, लाहौल -स्पीति रियासतें ब्रिटिश शासन के अधीन आ गई।  

No comments:

Post a Comment