Chronology of Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक तिथियों की जानकारी



1878 ई : - सिरमौर के राजा शमशेर प्रकाश की भूमि बंदोबस्त व्यवस्था के खिलाफ भूमि आंदोलन हुआ। 

1883 ई :- बिलासपुर के राजा अमरचंद के विरोध में जुग्गा आंदोलन हुआ।  

1887 ई : - शिमला में गेयटी थियेटर की स्थापना हुई। 

1895 ई : - चम्बा के किसानों ने भटियात वज़ीरत में लगान व अतिरिक्त बेगार के विरोध में राजा शाम सिंह के विरुद्ध विद्रोह किया।  

1903 ई :- 96. 54 किलोमीटर लम्बी कालका -शिमला रेलवे लाइन का लार्ड कर्ज़न द्वारा शुभारम्भ और सोलन के लाला रामनारायण प्रथम यात्री बने।  

1905 ई :- 4 अप्रैल 1905 को काँगड़ा में विनाशकारी भूकम्प। 

1906 ई :- रामपुर बुशहर में दुजम आंदोलन चलाया गया।  

1908 ई :- चंबा में भूरी सिंह संग्रहालय की स्थापना हुई। 

1909 ई :- राजा व बजीर पाधा जीवानंद के विरुद्ध मंडी जनता विद्रोह।  

1914 -15 ई :- मंडी में ग़दर पार्टी की शाखा का गठन हुआ।  

No comments:

Post a Comment