Chronology of Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक तिथियों की जानकारी



1921 ई : - 11 मई 1921 को महात्मा गाँधी प्रथम बार शिमला आये और शांति कुटीर समरहिल में रुके।  

1926 ई : - 113 किलोमीटर लम्बी पठानकोट जोगिन्दरनगर रेलवे लाइन का कार्य आरम्भ।  यह रेलवे लाइन 1929 ई यातायात के लिए खोली गई।  

1927 ई : - कांग्रेस पार्टी की राजनितिकसभा सुजानपुर टिहरा के ताल में आयोजित की गई। इस सभा में पहाड़ी गाँधी बाबा कांशी राम ने प्रतिज्ञा ली कि जब तक भारत स्वतंत्र नहीं हो जाता वे सिर्फ काले वस्त्र पहनेगें।  

1930 ई : - बिलासपुर राज्य के अंतिम शासक आनंद चंद के विरुद्ध "डांड़रा आंदोलन" . 

1932 ई : - लाहौर में चम्बा पीपल डिफेंस लीग के स्थापना।  

1936 ई : - चम्बा सेवक संघ की स्थापना।  

1938 ई : - पंडित जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में All India States People's Conference के लुधियाना अधिवेशन में The Shimla Hill States Himalayan Riyasati Praja Mandal की स्थापना की गई। 

1939 ई : - सिरमौर प्रजामण्डल की स्थापना हुई।  13 जुलाई 1939 ई को शिमला हिल स्टेशन हिमालयन रियासती प्रजा मंडल के नेता भागमल सौठा की अध्यक्ष्ता में धामी रियासतों की स्थापना हुई। 
16 जुलाई 1939 में धामी गोली कांड हुआ।  

1942 ई :- 1942 को "भारत छोडो आंदोलन" के साथ सिरमौर में वैध सूरत राम की अध्यक्षता में पझौता आंदोलन हुआ।  यह आंदोलन पझौता की किसान सभा के राजा द्वारा विश्व युद्ध में ब्रिटिश सेना का साथ देने  विरोध में किया।  पझौता किसान सभा ने स्वतंत्र सरकार का गठन किया।  इस सभा का प्रमुख नारा था "भाई दो ना पाई "  . 

No comments:

Post a Comment